रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अवैध सॉस निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। टीम ने करीब 8 कुंतल सॉस और बिना लेबल की 351 बोतलों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग को लंबे समय से बाजार में बिना लेबल वाली सॉस बिकने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर विभाग की टीम ने रुड़की के मतलबपुर गांव स्थित एक फैक्ट्री में छापा मारा। जांच में पाया गया कि सॉस की बोतलों पर बैच नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, निर्माता का नाम, पता, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और सामग्री की जानकारी जैसी जरूरी सूचनाएं दर्ज नहीं थीं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री में साफ-सफाई की खराब स्थिति भी देखी। सॉस बनाने वाली मशीनों, दीवारों और फर्श पर गंदगी पाई गई। टीम ने मौके से तैयार सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री संचालक पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक बोतलों के फूड ग्रेड प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा सका।
नियमों के उल्लंघन को देखते हुए विभाग ने करीब 8 कुंतल सॉस, जिसकी अनुमानित कीमत 32 हजार बताई गई है…उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। साथ ही संबंधित इकाई में सॉस और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। फैक्ट्री के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि पैक्ड खाद्य उत्पाद खरीदते समय उसका लेबल, निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट और एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर जरूर जांचें। विभाग ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 