लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में लूट के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि पूरी वारदात की साजिश एक महिला ने रची थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट की रकम का हिस्सा बरामद किया है…जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिहचंडी गांव निवासी इमरान ने 20 जुलाई को लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की…जान से मारने की धमकी दी और 1 लाख नकद लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पूरी घटना की योजना एक महिला ने बनाई थी।
पूछताछ में महिला ने बताया कि इमरान उसके पास भैंस खरीदने आया था और उसके पास 1 लाख नकद थे। पैसे के लालच में उसने अपने एक साथी को व्हाट्सएप कॉल कर इमरान की जानकारी दी। इसके बाद नियामतपुर मार्ग पर लूट की योजना बनाई गई। वारदात के बाद उसे लूट की रकम में से 20 हजार मिले थे।
पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद महिला फरार हो गई थी…लेकिन 28 जुलाई को लक्सर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत ! 

