नैनीताल: नैनीताल जिले के कटीमी गजार विस्गुली गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोसी नदी पर बनने वाले 190 मीटर लंबे रिवर क्रॉसिंग रोपवे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने 21.43 लाख की शेष धनराशि जारी कर दी है। इसके साथ ही संबंधित विभाग को काम तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस परियोजना के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) के माध्यम से कुल 85.73 लाख स्वीकृत किए गए थे। पहले चरण में 75 प्रतिशत राशि यानी 64.29 लाख लोक निर्माण विभाग (PWD) रामनगर को दी गई थी…जिससे निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

अब परियोजना की बची हुई 25 प्रतिशत राशि, करीब 21.43 लाख भी कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय मानकों का पालन करते हुए शेष कार्य जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
रोपवे बनने के बाद कटीमी गजार विस्गुली और आसपास के ग्रामीणों को पूरे साल कोसी नदी पार करने में सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के मौसम में लोगों को सुरक्षित आवागमन का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।
क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से इस सुविधा की मांग की थी। धनराशि जारी होने और निर्माण कार्य में तेजी आने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
