सितारगंज से पूरे उत्तराखंड में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान, तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में राजस्व कर्मियों का आर-पार का संघर्ष, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; निष्पक्ष जांच की मांग तेज।
सितारगंज विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में भड़का राजस्व कर्मियों का आक्रोश अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। सितारगंज से पूरे उत्तराखंड में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया गया है। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। पूरी रात चले गतिरोध के बाद भी प्रशासन और कर्मचारियों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी।
राजस्व कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर विजिलेंस की कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति जताई है। ज्ञापन में कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वैधानिक राजस्व वसूली की प्रक्रिया को रिश्वतखोरी का मामला बताकर कर्मचारियों की छवि धूमिल की गई है।
कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और अधिक व्यापक किया जाएगा। उधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात है। समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था और स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बनी हुई थी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
