हल्द्वानी। काठगोदाम और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस संबंध में मांग पत्र सौंपा।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यह पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां से हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक, छात्र, व्यापारी और स्थानीय लोग दिल्ली सहित अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में तेज और सुविधाजनक रेल सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल काठगोदाम और दिल्ली के बीच ट्रेनें संचालित हो रही हैं….लेकिन उनकी समय-सारणी यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। यदि सुबह के समय काठगोदाम से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाती है तो यात्री उसी दिन सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे और शाम को दिल्ली से लौटकर रात तक काठगोदाम पहुंच पाएंगे। इससे समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इस सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही व्यापार, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस मांग को लगातार उठा रही है।
अजय भट्ट ने यह भी बताया कि वह इस विषय पर पहले भी दो बार रेल मंत्री को पत्र लिख चुके हैं और व्यक्तिगत रूप से भी अनुरोध कर चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनभावनाओं को देखते हुए जल्द ही काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उत्तराखंड की सहकारिता को लेकर अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, जानें क्या हुई चर्चा
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना
हल्द्वानी में 14 सितंबर से सजेगा गणेश महोत्सव, 5 दिन होंगे धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में जेंडर विमर्श पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
हल्द्वानी में बनेगा फोरलेन, लालकुआं को मिलेगा 7 KM का बाईपास; केंद्र ने दी हरी झंडी
उत्तराखंड: यहां जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे, वीडियो सामने आते ही प्रशासन में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: काम करने को कहा तो भड़का बेटा, पिता के सिर पर डंडे से किया हमला; इलाज के दौरान मौत
उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, अब पार्किंग को लेकर नहीं होगी इतनी परेशानी
हल्द्वानी : डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी 
