नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की जनसुनवाई में उठाए गए एक राजस्व प्रकरण का त्वरित समाधान किया गया। आयुक्त के निर्देश के बाद लंबे समय से लंबित विरासत दर्ज (दाखिल-खारिज) का मामला निस्तारित कर संबंधित भूमि रेवती देवी के नाम दर्ज कर दी गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम जंतवालगांव, तहसील एवं जिला नैनीताल निवासी रेवती देवी ने जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके ससुर स्वर्गीय गुमान राम के नाम पर गांव की खतौनी में भूमि दर्ज थी। उनके निधन के बाद परिवार में कोई अन्य वारिस नहीं है…इसलिए वह विरासत के आधार पर भूमि अपने नाम दर्ज कराना चाहती थीं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मार्च 2026 में तहसील कार्यालय में आवेदन जमा कर दिया गया था…लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने उसी दिन तहसीलदार नैनीताल को अपने समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता को भी सुनवाई के लिए बुलाया गया और पूरे मामले की जानकारी ली गई।
सुनवाई के बाद तहसीलदार ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए विरासत के आधार पर संबंधित भूमि श्रीमती रेवती देवी के नाम दर्ज कर दी। इसके बाद की गई कार्रवाई की जानकारी भी कुमाऊं आयुक्त को उपलब्ध कराई गई।
इस मामले के त्वरित निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता ने राहत जताई। प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है…ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत 
