कलियर: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका यौन शोषण करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इमलीखेड़ा निवासी एक युवक ने वर्ष 2020 से उनकी नाबालिग बेटी को शादी का भरोसा देकर उसका लगातार यौन शोषण किया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार कई स्थानों पर दबिश दी।
जांच के दौरान 29 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को रहमतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग 
