Bageshwar News: शिक्षकों से जुड़ी खबरें इन दिनों लगातार आ रही है। अभी बागेश्वर जिले के गरूड़ में शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई का मामला शांत नहीं हुआ कि जिले में ही एक और मामला चर्चाओं में आ गया। जहां कपकोट के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक छात्र को प्रधानाचार्य ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गुस्साये पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इधर छात्र का उपचार जिला अस्पताल के इमरजेंसी में किया गया। लेकिन रात होने के चलते ईएनटी को जांच लिए डाक्टर ने रेफर किया है।
खबर शनिवार की है। कपकोट में 14 वर्ष का छात्र विद्यालय गया था। पिता के अनुसार वह कापी के पन्ने फाड़ रहा था। आरोप है कि प्रधानाचार्य को यह नागवार गुजरा तो उन्होंने छात्र को थप्पड़ मार दिया। वह देर शाम स्कूल में छुट्टी के बाद घर पहुंचा। इसके बाद उसने पिता को पूरी आपबीती सुनाई और कान में दर्द की शिकायत की। ऐसे में पिता ने 112 पर काॅल की तो पुलिस टीम उनके घर पहुंच गई। शनिवार की देर रात छात्र को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डा. भावना ने बताया कि भाष्कर बघरी पुत्र प्रेम सिंह के कान के नीचे थप्पड़ के निशान थे। लेकिन कान के भीतर गंदगी होने से वह पर्दा नहीं देख पाई। ईएनटी को दिखाने की सलाह दी गई है।

इधर कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के अनुसार छात्र कक्षा आठ या नवीं का है। 112 पर सूचना मिलने पर टीम जांच में जुटी। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं आयी है। छात्र के पिता से फोन से बात हुई है। उन्होंने कहा कि वह मामले के बारे में जानकारी देंगे। घटना की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
