Dehradun News: देवभूमि उत्तराखंड बालीवुड की पहली पसंद बना हुआ है। सिने स्टार अभिनेता लगातार यहां फिल्मों की शूटिंग को आ रहे है। इस साल महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार अक्षय कुमार, नवाजुद्दीन सिद्धीकी समेत कई कलाकार यहां शूटिंग के लिए पहुंचे थे। अगर बात करें तो इस बार 10 से ज्यादा बड़ी फिल्मों व कई वेबसीरीज की भी यहां शूटिंग हो चुकी हैं। वहीं मुंबई से आये कलाकारों ने पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया है।
अब एक बार फिर नये साल में कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के पहुंचने की खबरें आ रही है। तीन बड़ी फिल्म, वेबसीरीज की शूटिंग होने जा रही है। जिसके लिए अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्री तापसी पन्नू शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। आगामी पांच जनवरी से अभिनेता विक्की कौशल की वेबसीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 50 दिन तक देहरादून, हरिद्वार, चकराता, मसूरी में विभिन्न दृश्य फिल्माए जाएंगे। इसके बाद मार्च में तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म की शूटिंग देहरादून व मसूरी में होगी। इसके लिए लोकेशन तलाशने के बाद हालही में टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।
इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी ने बताया कि फरवरी में एक अन्य फिल्म की भी यहां शूटिंग होनी है। इनमें जाह्नवी कपूर व शनि कौशल अभिनीत मिली, तापसी पन्नू की ब्लर, विक्की कौशल की रोला, हिमांश कोहली, रवि किशन अभिनीत बूंदी रायता, अर्जुन कपूर व भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर, राजकुमार राव की गंस एंड गुलाब, अमिताभ बच्चन की गुडबाय, अक्षय कुमार व रकुलप्रीत की कठपुतली, ऐश्वर्या की मानिक, पश्मीना रोशन की इश्क विश्क रिबाउंड शामिल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
