रुड़की: सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सामाजिक विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि उसकी बेटी और दामाद यदि उसकी गली में आकर रहने लगे तो इलाके का माहौल खराब हो सकता है। महिला का आरोप है कि बेटी पहले ही घर से भागकर शादी कर परिवार की इज्जत खराब कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार महिला की बेटी का पड़ोस में रहने वाले युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। परिजनों के विरोध और दबाव के चलते युवती 2 जनवरी को प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। दोनों ने 5 जनवरी को लव मैरिज कर ली। शादी के बाद युगल ने कोर्ट में सुरक्षा की मांग की और इसकी सूचना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भी दी। इसके बाद से दोनों रुड़की क्षेत्र में ही रह रहे हैं।

बुधवार को युवती की मां सिविललाइंस कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसे जानकारी मिली है कि बेटी और दामाद उसके घर के पास ही रहने आ रहे हैं। महिला ने आशंका जताई कि ऐसा होने पर सामाजिक तनाव बढ़ सकता है और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा। उसने पुलिस से बेटी-दामाद को वहां रहने से रोकने की मांग की है।
इस मामले में उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों को परखा जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
