खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार रुपये की लागत से तैयार नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता में बालाजी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इसके साथ ही नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनर्निर्माण, देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल और सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने की घोषणा की गई। सोनूखरी–किशनपुर–बरकीडांडी–कैथुला–टुकड़ी मार्ग पर हॉटमिक्स सड़क निर्माण भी प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन के अलावा नगर पालिका के वार्ड संख्या सात और आठ में 48.45 लाख रुपये की लागत से बने पेयजल नलकूप, ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन कार्यों का लोकार्पण किया। नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में 490.21 लाख रुपये की लागत से राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक के आवासीय भवनों तथा 359.91 लाख रुपये की लागत से उपनिरीक्षकों के कार्यालय भवनों का भी उद्घाटन किया गया। खटीमा के ग्राम मझोला में झील से पॉलिगंज की ओर 225.62 लाख रुपये की लागत से कराए गए नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया।
इसके साथ ही खटीमा क्षेत्र में 499.65 लाख रुपये की लागत से 300 हैंडपंप स्थापना, 29.65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बस अड्डे में महाराणा प्रताप द्वार निर्माण, 24.50 लाख रुपये की लागत से हाईटेक शौचालय निर्माण और 95 लाख रुपये की लागत से थारू इंटर कॉलेज खटीमा के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ पूरे क्षेत्र के लिए खुशी का विषय है। यह बस स्टेशन परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाएगा और साथ ही व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा कर क्षेत्रीय विकास को गति देगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के पुनः प्रारंभ होने से तराई क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके अलावा एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना और खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के माध्यम से क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट और पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने कहा कि हाईटेक बस अड्डा खटीमा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने महाराणा प्रताप के नाम पर बस अड्डे का नामकरण किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) शहर के उज्जवल बने डिप्टी कलेक्टर
उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों के लिए नई शस्त्र लाइसेंस नीति,मंथन कर रही है धामी सरकार
देहरादून :(बड़ी खबर) 13 विभागों में 182 होनहार युवाओं का चयन
हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के प्रयास से 14 साल बाद मिला गीता को न्याय, जमीन की हुई रजिस्ट्री।
उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण update
देहरादून :(बड़ी खबर) PCS परीक्षा का आया परिणाम
देहरादून : बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
उत्तराखंड के 276 युवाओं का सपना हुआ पूरा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए नियुक्ति पत्र
लालकुआं : बिंदुखत्ता में घर-घर पहुंचकर हो रहा सत्यापन, पहले ही चरण में सामने आई अनियमितता
हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ 
