कर्णप्रयाग (चमोली) : बुधवार सुबह ठीक 5:30 बजे आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले।
कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदिबदरी धाम पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। कपाट खुलने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
आदिबदरी धाम, बदरी-केदार क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है और कपाट खुलने के साथ ही यहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि 
