रुड़की: कस्बा झबरेड़ा में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय निवासी रवि कुमार पिकअप गाड़ी किराये पर चलाते हैं। जैसे ही उन्होंने गाड़ी को खड़ा किया…उनकी तीन साल की बेटी गाड़ी के पीछे चली गई और पिकअप के पिछले टायर के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई।
बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी और अन्य लोग तुरंत बाहर आए…लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक और सदमा का माहौल है। पिता रवि कुमार बेहद टूट चुके हैं और परिवार के लोग लगातार रोते रहे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इसी बीच झबरेड़ा के नजदीकी दादनपुर गांव में भी सड़क हादसे की घटना सामने आई। रामफल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र नीरज कुमार बहादराबाद की एक कंपनी में नौकरी करता था। 14 दिसंबर 2025 को नीरज सड़क किनारे सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था कि अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल नीरज को अस्पताल ले जाया गया…जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
झबरेड़ा और आसपास के इलाकों में इन हादसों ने परिवारों और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित 
