देहरादून: पटेलनगर थाना क्षेत्र के वन विहार इलाके में हुई लूटपाट की वारदात में पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित शराफत अली का बहनोई निकला…जिसने करोड़ों रुपये मिलने की उम्मीद में अपने साथियों से घर में चोरी करवाई।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शराफत अली ने सहारनपुर में जमीन का सौदा किया था…जिसके बदले उन्हें 1.80 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी। मास्टरमाइंड बुशरान राणा को यह जानकारी मिली और उन्होंने अपने पेशेवर साथियों को देहरादून बुलाया। 8 जनवरी की रात गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से घर में घुसकर महिलाओं को हथियार के बल पर बंधक बनाकर पीटा और लूटपाट की। हालांकि सौदा रद्द हो जाने के कारण लुटेरों के हाथ केवल एक लाख रुपये और कुछ गहने लगे।
पुलिस ने घटना की जांच में कोतवाली पटेलनगर और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की और घटनास्थल से फरार आरोपियों के रास्तों की करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तेलपुर चौक के पास पांचों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बुशरान और आसिफ उर्फ बबलू (खतौली), इरफान और वासिफ (कजियान), और राजकुमार उर्फ अनिल (बुढ़ाना) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 91,950 रुपये, दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू और घर में घुसने के औजार बरामद किए। महिलाओं से लूटे गए गहनों की रिकवरी के लिए आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी।
पूछताछ में बुशरान ने बताया कि वह शराफत की सगी बुआ का दामाद है और कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने पीड़ित के घर की रेकी की। उसने अपने साथियों को घर दिखाकर भागने का रास्ता भी बताया और खुद मौके से चला गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित 
