उत्तराखंड- दिल दहलाने वाली घटना, पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा कर मार डाला, चीखते- चिल्लाते रहे बच्चे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Rudrpur News– उत्तराखंड में अब धीरे-धीरे अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है अपराध के मामले में उधम सिंह नगर पहले नंबर पर है। ताजा मामला रुद्रपुर से सामने आया है जहां पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डुबाकर दर्दनाक मौत दिया है।यह देख बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपित ने उनकी पिटाई भी कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म रुद्रपुर में में काम करता हैबउसके साथ उसकी 40 साल की पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं बताया जा रहा है की आजाद नशे का आदी है जिसको लेकर आजाद और उसके पत्नी मैं अक्सर झगड़ा हुआ करता था बताया जा रहा है कि देर रात पति जब नशा कर घर पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद खड़ा हो।

शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया, जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में तब तक डुबाता रहा, जब तक उसकी जान नही चली गई बच्चों के सामने ही पति ने पत्नी को दर्दनाक मौत दे दिया जिससे बच्चे भी खौफ खा गए।

सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपित पति की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की मृतका के पुत्र सूरज की तहरीर पर आजाद राजभर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें