हनी ट्रैप- युवती के जाल में फंसा व्यापारी, कर डाली करोड़ों की ठगी
ऋषिकेश- उत्तराखंड में हनी ट्रैप का एक बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए संपर्क में आई युवती ने क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से ऋषिकेश के एक कपड़ा व्यापारी को करोड़ों रुपये की ठगी कर डाली। युवती ने व्यापारी को मुनाफा कमाने का झांसा देकर उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए राजी किया। इस मामले में व्यापारी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच जारी है।
कपड़ा व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी 2025 को एक युवती, तनिष्का शर्मा, ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए उनसे संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने व्हाट्सएप पर नंबर आदान-प्रदान किया और चैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। युवती ने व्यापारी से कहा कि वह गोमती नगर, लखनऊ से है और दुबई में जिम उपकरण निर्माण का व्यापार करती है। उसने यह भी बताया कि उसके चाचा जेपी मॉर्गन, अमेरिका में उप प्रबंधक हैं, और उसकी एनालिटिक्स टीम व्यापार के लिए डेटा विश्लेषण करती है।
10 दिनों की व्हाट्सएप चैटिंग के बाद, युवती ने व्यापारी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए एक लिंक भेजा और खाता खोलवाने को कहा। खाता खोलने के बाद, उसने व्यापारी से यूएसडीटी (Tether) खरीदने के लिए कहा और कस्टमर केयर से संपर्क करने को कहा।
व्यापारी ने यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करना शुरू किया। पहले एक लाख रुपये का भुगतान किया, जिसके बाद उसके वॉलेट में 10,000 रुपये का मुनाफा ट्रांसफर हुआ। धीरे-धीरे व्यापारी ने 2 करोड़ 67 लाख रुपये का निवेश किया। हालांकि, बाद में व्यापारी को यह एहसास हुआ कि वह अपनी निवेश की गई राशि को निकाल नहीं पा रहे थे। जब उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क किया, तो उन्हें रकम निकालने के लिए 6 प्रतिशत सीमा शुल्क की मांग की गई। इस पर व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ।
व्यापारी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी की पहचान करने और मामले के समाधान के लिए कार्रवाई कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी 

