उत्तराखंड : यहाँ हुई एसआई की संदिग्ध मौत, पुलिस विभाग में शोक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय संजय खाती रविवार को नाइट ड्यूटी पर जाने वाले थे। शाम तक सब कुछ सामान्य था…लेकिन रात करीब 10 बजे जब वे ड्यूटी के लिए नहीं उठे, तो परिजनों को चिंता हुई।

ADVERTISEMENTS

परिवार ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है…जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी थे और अपने पीछे पत्नी व एक बेटे को छोड़ गए हैं।

सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार पुलिसकर्मी बताते हुए गहरा दुख जताया है। पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें