आज बारिश, आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। अधिकतम तापमान गिरने लगा है। वहीं मंगलवार से और राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है, ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़
गिरने लगा तापमान, आज से और राहत की उम्मीद
जिलों के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव का सीधा असर मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में देखने को मिलेगा। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। उधर, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
