रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा, केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालु की ₹30,000 नगदी और दस्तावेजों से भरा बैग सकुशल लौटाया
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, सुश्री नीहारिका तोमर के कुशल निर्देशन में केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने हेतु जनपद पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सोनप्रयाग में तैनात पुलिस कर्मियों ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती सामान लौटाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
कुसवा, उत्तर प्रदेश से श्री केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालु राजा सागर अपने परिवार के साथ श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों के उपरान्त वापस लौट रहे थे। गौरीकुंड से सोनप्रयाग के मध्य शटल सेवा का उपयोग करते समय श्रद्धालु का बैग अनजाने में गाड़ी में ही छूट गया। उस बैग में ₹30,000/- की नगद धनराशि और कई महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज मौजूद थे। इसकी सूचना उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गयी। बैग गुम होने की सूचना मिलते ही सोनप्रयाग पुलिस और शटल पुल पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारियों ने त्वरित कार्यवाही आरम्भ कर दी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल शटल गाड़ियों की चैकिंग और खोजबीन शुरू की गई। अथक प्रयासों के बाद उक्त बैग को सकुशल बरामद कर लिया गया। सोनप्रयाग पुलिस द्वारा बरामद बैग को समस्त धनराशि और दस्तावेजों के साथ श्रद्धालु राजा सागर के सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित पाकर श्रद्धालु और उनके परिवार ने रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यकुशलता, ईमानदारी और सेवा भाव की मुक्तकंठ से प्रशंसा की एवं पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
