देहरादून: राजधानी देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुधारने में अहम भूमिका निभा रहे अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) लोकजीत सिंह को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय देहरादून ने उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
लोकजीत सिंह वर्तमान में देहरादून के यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उनके प्रयासों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।लोकजीत सिंह ने अपने कार्यकाल में कई प्रभावशाली बदलाव किए हैं, जिनमें प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाना, सड़कों पर जाम की स्थिति को कम करने के लिए स्मार्ट प्लानिंग और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना शामिल है।
उनके नेतृत्व में शहर में सड़क सुरक्षा अभियानों की गति भी तेज हुई है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आई है।अब, नई जिम्मेदारी के तहत वे पूरे प्रदेश के यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीतियां तैयार करेंगे। उम्मीद है कि उनके अनुभव और योजनाएं प्रदेशभर में यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देंगी।पुलिस विभाग के अधिकारियों और शहरवासियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनके नेतृत्व में देहरादून ही नहीं, पूरे राज्य की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 



