रामनगर की अदिती ने पास की गैट परीक्षा, बढ़ाया क्षेत्र का मान, All India में 143 रैंक।
रामनगर की अदिती पपनै ने गेट परीक्षा पास कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अदिती की आल इंडिया में 143 रैंक है। अदिती बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने सेंट जोसेफ पीरूमदारा से हाईस्कूल सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण की थी, इसके साथ ही इंटरमीडिएट में भी बेहद अच्छे अंक प्राप्त किए थे।
बाद में अदिती ने नामचीन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एम. ए . मनोविज्ञान में किया है। अदिती इसी विषय में एम. फिल. की तैयारी भी कर रही है। फिलहाल अदिती ने गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

अदिती का ताल्लुक रामनगर के प्रतिष्ठित राजनीतिक , सामाजिक, कारोबारी पपनै परिवार से हैं।
अदिती के पिता स्वर्गीय प्रमोद पपनै ‘पिंकी’ रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी/ कारोबारी और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी भी रहे हैं, माता ममता पपनै गृहणी है।
अदिती की उपलब्धि पर उन्हें विभिन्न लोगों ने उनके मित्रों, शैक्षिक, राजनैतिक जगत से जुड़े लोगों अधिवक्ताओं, पत्रकारों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
