देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया छह मार्च से शुरू होगी और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं…जो इस वर्ष 19 अप्रैल को है।
सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शुरुआत में ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा…जबकि यात्रा आरंभ होने पर ऑफलाइन व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण शुल्क का प्रस्ताव था…लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली।
यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज 
