हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

खुशी जोशी और गोविंद दिगारी की जोड़ी फिर करेगी दर्शकों का मनोरंजन, भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी होंगी शामिल

हल्द्वानी। कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैदेही कल्चरल एजुकेशन एंड आर्ट फाउंडेशन की ओर से कुमाऊं द्वार महोत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 27 अक्टूबर तक हल्द्वानी के एमबी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के जाने-माने लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट

महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका खुशी जोशी और लोक गायक गोविंद दिगारी की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेगी। इसके साथ ही मशहूर भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग

कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और संगीत को नई पहचान देने वाले लोक गायक प्रीतम भरतवाण, इंदर आर्य, स्वामी भट्ट, अनिल रावत, ममता आर्य, जितेंद्र तोमक्याल, चंद्रप्रकाश, राकेश खनवाल, कैलाश कुमार, दर्शन फर्स्वाण, मनोज आर्य, ललित गिट्यार, आशा नेगी और सुरेश साजन सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक

पांच दिवसीय इस महोत्सव के माध्यम से कुमाऊं की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और संगीत को मंच प्रदान किया जाएगा। विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों से महोत्सव में लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें