उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अश्लील मैसेज भेजने वाले के खिलाफ केस

रुद्रपुर: प्रीत विहार में एक युवती के इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज और फोटो एडिट कर फोटो भेजे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी

प्रीत विहार निवासी महिला ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर में ही रहती है। बेटी का इंस्टाग्राम पर एक आईडी है। जिसे सितंबर 2025 में बनाया गया था। 8 जनवरी को अज्ञात

इंस्टाग्राम आईडी से उसकी बेटी के फोटो एडिट कर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड की गयी है। इतना ही नहीं उसकी बेटी के व्हाट्सएप नंबर पर गंदे-गंदे मैसेज भेजने के साथ ही बेटी के फोटो एडिट कर गंदे फोटो भेजे जा रहे हैं। यही नहीं फोटो भेजने वाला उसकी पुत्री से उसकी और फोटो भी मांग रहा है। फोटो न देने पर वायरल किए जाने की धमकी दे रहा है। जिससे उसकी बेटी के साथ ही पारिवारिक सदस्य परेशान है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें