हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिकनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है…जहां घर के बाहर गमलों में पानी डाल रहे भाजपा नेता विकास गोयल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विकास गोयल भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े हुए थे और शिवालिकनगर क्षेत्र में रहते थे। घटना 14 जून की बताई जा रही है…जब वह अपने घर के बाहर गार्डन में पौधों को पानी दे रहे थे।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर गार्डन की तारबाड़ तोड़ते हुए अंदर घुस गई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत भूमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे…जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हायर सेंटर में इलाज के दौरान विकास गोयल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है…जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार सीधे गार्डन में घुसकर उन्हें टक्कर मारती है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वाहन नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
वहीं बीते बुधवार को मृतक की पत्नी श्वेता गोयल की तहरीर पर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
