देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिलों के लिए अगले तीन घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 18 जून 2026 शाम 4:46 बजे से 7:46 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इस दौरान डोईवाला, लच्छीवाला रेंज, मसूरी, धनोल्टी, सहस्त्रधारा, नरेंद्रनगर, सुधोवाला और आसपास के क्षेत्रों में मौसम के अचानक बिगड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज बारिश से लेकर बहुत तेज बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे जाने से भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने कहा है कि यह स्थिति कुछ घंटों तक बनी रह सकती है…इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
