- ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में मिली एक और सफलता, श्रीनगर-डुंगरीपंथ के बीच एस्केप टनल हुई आर-पार।
श्रीनगर- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत श्रीनगर में पोर्टल 1 और एडिट 5 के बीच 3.3 किमी एस्केप टनल का सफल ब्रेक थ्रू हो गया है।अब श्रीनगर से डुंगरीपंथ तक 9 किमी लंबाई की एस्केप टनल पूरी तरह आर-पार हो चुकी है। यहां अंतिम चरण में सुरंग की खुदाई के साथ फाइनल कंक्रीट लाइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जैसे ही ब्रेक थ्रू हुआ, वैसे ही वहां मौजूद रेलवे कर्मियों ने भारत माता के नारे लगाए, जिससे पूरे माहौल में जोश दिखाई पड़ा। इस दौरान कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।
दरअसल, श्रीकोट गैस गोदाम के पास रेलवे लाइन के लिए बनाई जा रही एस्केप टनल का गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को ब्रेक थ्रू सफलतापूर्वक हुआ। इस पर कार्यदायी संस्था में लगे मजदूर, कर्मचारी और अधिकारी खुशी से झूम उठे।

उन्होंने एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई. बता दें कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है. परियोजना के तहत सुरंग निर्माण के कार्य को दस अलग-अलग पैकेजों में बांटा गया है।इसमें पैकेज 6, श्रीनगर जीएनआईटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी स्टेशन यार्ड तक है।पैकेज 6 के परियोजना निदेशक पीयूष पंत ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की सुरंग संख्या 11 की लंबाई 9.05 किमी है। यह सुरंग श्रीनगर और डुंगरीपंथ को जोड़ती है. वहीं, कार्यदायी संस्था सोंगदा-ऋत्विक के परियोजना प्रबंधक वीरेश चालमी ने कहा कि अब तक मुख्य सुरंग का दो चरण और एस्केप टनल तीन चरणों में ब्रेक थ्रू हुआ है। मुख्य टनल का अंतिम 3.3 किमी का ब्रेक थ्रू दिसंबर महीने में प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्य सुरंग भी श्रीनगर से डुगरीपंथ तक पूरी तरह आर-पार हो जाएगी। वहीं आरवीएनल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीयूष पंत ने कहा कि आज स्केप टनल का सफल ब्रेक थ्रू हो गया है। इसके बाद दिसंबर महीने में मेन टनल का ब्रेक थ्रू किया जाना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
