- धोखाधडी करने वाले बंटी- बबली को पुलिस ने किया अरेस्ट।
देहरादून- देहरादून पुलिस ने शातिराना अंदाज में लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले दंपति को अरेस्ट किया है। आरोपी फाइनेंस किए वाहनों और अन्य महंगे सामानों को लोगों को बेचकर उनके साथ धोखाधडी को अंजाम देते थे। आरोपियों ने लोगों को विश्वास में लेने के लिये रेंटल बाइक्स की खरीद फरोख्त की कम्पनी खोली थी।
बिजनेस में पार्टनरशिप बनाने के नाम पर हड़पे लाखों
मामले को लेकर प्रेमनगर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके पति की मुलाकात अमन जयसवाल नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो ओम साई ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक की खरीद फरोख्त की कम्पनी संचालित कर रहा था. अमन ने महिला के पति को अपनी कम्पनी में पार्टनर बनाने का लालच देकर उनके नाम से स्कूटी, मोबाइल फोन और टेबलेट फाइनेंस करवाया था। बिजनेस में पार्टनरशिप के एवज में धोखाधडी कर आरोपी ने महिला के पति से दो लाख 54 हजार रुपये हड़प लिए। फाइनेंस की गाड़ियों को बेचकर करते थे ठगी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि अमन अपनी पत्नी संजना सिंह के साथ मिलकर ओम साई ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक खरीद फरोख्त की एक कम्पनी बनाई थी, जिसमें उसने अमन बेनीवाल नाम के व्यक्ति को मैनेजर रखा था. आरोपी अमन लोगों को फाइनेंस पर बाइक और कार खरीदकर अपनी कम्पनी में रेन्ट पर लगवाने और उससे अच्छा मुनाफा होने का लालच देकर फाइनेंस किए वाहनों को आगे अन्य लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करता था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
