- युवा संसद के माध्यम से सरकार की योजनाओं और संसद की कार्य शैली से अवगत हुए विद्यार्थी
हल्द्वानी : डीएवी स्कूल हल्द्वानी में राष्ट्रीय अखंडता एवं प्रभुता को दृढ़ बनाने तथा आलोचनात्मक सोच और सहयोगात्मक समस्या समाधान में एक गहरी खोज पैदा करने के उद्देश्य से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार दिनांक 25-10-24 को युवा संसद का आयोजन किया गया। दोनों पक्षों के विद्यार्थियों ने सांसदों की तरह वेशभूषा धारण कर हिंदी] संस्कृत और पंजाबी में शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी ने अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। संसद की कार्यवाही महान उद्योगपति रतन नवल टाटा को श्रद्धांजलि देकर शुरू की गई।
कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे मुद्दों को समाहित करने वाले 10 प्रमुख एजेंडे सामने लाए गए। इनमें नीट परीक्षा विवाद यूजीसी कोड, जम्मू कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले, रूस यूक्रेन युद्ध, महिला सुरक्षा, वक्फ बोर्ड, जल संशोधन बिल समेत कई विषयों पर युवा सांसदों ने अपनी समझ व विचार का उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तर्क वितर्क किया।
मुख्य अतिथि श्री बंशीधर भगत ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की युवा देश का भविष्य और आधार है। देश में विकास और सुधार के लिए युवाओं को ही आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ
कैलाश चंद्र कालौनी, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, राजकीय महाविद्यालय, हल्द्वानी शहर ने विद्यार्थियों को राज्यसभा और लोकसभा तथा मतदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद के रूप में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शनी अत्यंत सराहनीय है साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों के योगदान की भूमिका की भी खूब सराहना की । स्पीकर की भूमिका में दिया गिरी प्रधानमंत्री की भूमिका में यशवंत पांडे विदेश मंत्री, नमन बेलवाल और विपक्षी नेता निलय डालाकोटी प्रकाम्य जोशी, गर्वित जोशी की विशेष रूप से चर्चा हुई । आयोजन में वरिष्ट शिक्षिका रश्मि रावत और तनुज पांडे का अहम योगदान रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
