हल्द्वानी : शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पुननिर्माण कार्यों एवं प्रस्तावों के संबंध में बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।
मॉनसून काल में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों हेतु जिलाधिकारी ने नाॅन एसडीआरएफ, अनटाईड एवं एसडीआरएफ मदों में लगभग 7 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आपदा निधि अंतर्गत प्राप्त धनराशि से जो कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं उन कार्यो के फोटोग्राफ्स,थर्डपार्टी रिपोर्ट एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें इसके पश्चात ही दूसरी किस्त जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो कार्य जनहित से सम्बन्धित हैं उन कार्यो को प्राथमिकता प्रदान की जाए।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि भीमताल के तीन नाले जो बार-बार आपदा में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं उन्हें नैनीताल शहर के नालों की तर्ज पर ठीक व मरम्मत किए जाने हेतु डीपीआर तैयार कर इनका स्थायी समाधान कराया जाय।
बैठक में जनपद के विद्यालयों के पुनर्निर्माण हेतु शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृत कर शतप्रतिशत धनराशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा जनपद में आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यो की नियमित प्रगति रिपोर्ट समय पर कार्यालय को देना सुनिश्चित करें, ताकि द्वितीय किस्त में पुनर्निर्माण हेतु धनराशि आवंटित की जा सके। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्याे का उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित फोटोग्राफ्स,थर्ड पार्टी सत्यापन रिपोर्ट के साथ एक सप्ताह के भीतर देना सुनिश्चित करें। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकांश प्रस्तावों पर जिलाधिकारी द्वारा धनराशि आवंटित की गई।
बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा,एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अधिशासी अभियंता,पीएजीएसवाई लोनिवि,सिंचाई,पेयजल निगम, मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 

