Pauri News: आये दिन नदी डूबने और बहने की खबर आती रहती है। लेकिन जिसमें लापरवाही के चलते कई हादसे हो जाते है। अब खबर उत्तराखंड के पौड़ी जिले के देवप्रयाग से है। जहां दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पूरी घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि गांव के चार बच्चे नदी किनारे खेलने के लिए गए थे। जिसमें से दो बच्चे घर लौट गये। घर आकर बच्चों ने जो बातें बताई उससे गांव में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ के दो सगे भाई नदी में डूब गए हैं। आइये जानते है पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना बाह बाजार देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल में रविवार शाम दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे नदी के किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे शाम पांच बजे के आसपास घर वापस आ गए। लेकिन घर पहुंचे दोनों बच्चों ने काफी देर बाद बताया कि उनके साथ गए दो बच्चेे आदेश उम्र 12साल और अभिषेक उम्र 8 साल पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग नदी में डूब गए। जिसे सुन सबके होश उड़ गये।
बच्चों ने बताया कि वह नदी के पास खेल रहे थे, तभी खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया था, वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे-किनारे आगे की ओर चल गया और जब वह काफी आगे निकल गए तो वह डर कर भाग गए। जिसके बाद बच्चों कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अमित सैनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, जल पुलिस देवप्रयाग ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे नहीं मिल सकें। आज सुबह डीप डाइविंग टीम ढालवाला मौके पर पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
