हल्द्वानी: उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम ने 2022-23 सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 टीम वनडे चैंपियन बनी तो वहीं सीनियर टीम ने वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। उत्तराखंड सीनियर टीम की कमान एकता बिष्ट के हाथों में हैं और अपने कप्तान की तरह कई खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में शामिल होने का माद्दा रखते हैं।
उत्तराखंड महिला टीम की एकता बिष्ट और बिंदुखत्ता की कंचन परिहार का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ है। महिला इंटर जोनल टूर्नामेंट की शुरुआत 12 फरवरी से होने जा रही थी। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय महिला खिलाड़ी खेलती हैं। कंचन परिहार का नाम इस टूर्नामेंट में आना एक बड़ी बात है। ये टूर्नामेंट उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहेगा।
सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में कंचन परिहार का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 218 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 फीफ्टी निकली थी। उत्तराखंड के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कंचन दूसरे स्थान पर थी। शानदार प्रदर्शन के बल पर ही कंचन को जोनल टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला है। महिला क्रिकेटरों के लिए जोनल टूर्नामेंट काफी महत्व रखता है। यहां शानदार प्रदर्शन करने वालों को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलता है। अगर कंचन जोनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें बड़े मौके मिल सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

