उत्तराखंड अपराधियों का धीरे-धीरे गढ़ बनता जा रहा है हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के चर्चित नेता अमरदीप चौधरी को घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि किसी करीबी ने ही अमरदीप को गोली मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की उसी के साझेदार और उसके दो बेटों ने गोली मारकर हत्याकर दी। आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। अमरदीप के भाई पर भी फायरिंग की गई लेकिन गोली छूकर निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ था।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चौधरी की राजनीति में शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से हुई। अमरदीप के खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी पिछले दिनों हुई थी।रविवार रात करीब 11:30 बजे जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास रहने वाले अमरदीप चौधरी को प्रॉपर्टी के कारोबार में उसके साझेदार राजकुमार मलिक ने फोन कर घर बुलाया था। अमरदीप मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू राठी के साथ ओलिविया स्कूल के पास स्थित राजकुमार के घर पहुंचे। वहां राजकुमार के दोनों बेटे भी मौजूद थे।
यहां किसी बात को लेकर अमरदीप और राजकुमार के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। इसी बीच राजकुमार के बेटे मनदीप और हर्षदीप ने तमंचे से अमरदीप पर फायरिंग कर दी। पहले गोली उसकी कमर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने सिर से सटाकर दो बार गोली चलाई जिससे अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने सोनू राठी पर भी फायर झोंक दिया।
लहूलुहान हालत में अमरदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
