- नए दौर की नई शिक्षा पद्धति
हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित KVM स्कूल में छात्र छात्राओं को नए तरीके की शिक्षा पद्धति को सिखाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नए-नए प्रकार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इसी कड़ी में जब बदलते दौर के साथ शिक्षा पद्धति को बदलना नितांत आवश्यक है। के. वी. एम.लामाचौड अपनी व्यवस्थित शिक्षा व्यवस्था के कारण निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर दिखाई दे रहा है। विद्यालय में 1 फरवरी को कक्षा 6 व 7वी के बच्चों को पॉटरी कला के हुनर सिखाए गए।


विद्यालय में बी.एच.यू. से श्री आनंद, इस कला में माहिर, ट्रेनर के रूप में एवं श्री विजय अस्थाना जी सलाहकार के रूप में बच्चों के मध्य उपस्थित रहे। एक्टिविटीज की अगली कड़ी में इंट्रा क्लास प्रोजेक्ट मेकिंग एंड डिसप्लेइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कक्षानुसार अपने-अपने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। निर्णायक मंडली ने बच्चों से कई सवाल जवाब के साथ प्रतियोगिता का निर्णय किया।
प्रथम दौर में चयनित छात्र छात्राएं अब फाइनल राउंड के लिए प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्रकला अमोला जी ने बताया कि 2 दौर में प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करना है। । मैनेजर श्री मंजुल भंडारी जी ने सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे केबीएम लामाचौड़ स्कूल में लगातार नित नए एक्टिविटीज का आयोजन कर छात्र छात्राओं को तराशने का कार्य किया जाता है।










अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला? 
