Rudrapur News: इन दिनों ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में बदमाशों ने एक साथ आतंक मचाया है। जिसके बाद दोनों जिलों की पुलिस उनकी तलााश में जुटी थी। देर रात यूएसनगर के किच्छा के बरा में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें हल्द्वानी में ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी समेत फरार तीन लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं हल्द्वानी में ज्वैलर्स पर फायरिंग करने के लिए अपने साथियों की मदद को गया बदमााश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि सरकड़ा से गिरफ्तार उसके साथी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बाइक, दो तमंचे और छह कारतूस तथा तीन खोखा बरामद किए हैं।
गुरूवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र के बरा में बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाश नदेही रोड की ओर भागने लगे। इस दौरान पीछा करते समय पुलिस की उनसे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बेरिया दौलत केलाखेड़ा निवासी गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह घायल हो गया। जबकि उसके अन्य चार साथी भागने में कामयाब हो गए थे।
एसएसपी ने बताया कि घायल गुरदीप सिंह के पास से पुलिस को एक देशी पिस्टल और तीन खोखा तथा चार कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए एक आरोपी डलपुरा गदरपुर निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ गिंदी पुत्र कश्मीर सिंह को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ सरकड़ा चैकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूछताछ में गुरदीप सिंह ने बताया कि दो नवंबर की रात वह अपने साथी रमन कपूर उर्फ जिम्मी और मनोज अधिकारी की मदद के लिए हल्द्वानी गया था। बताया कि वह, रमन कपूर और आकाश दीप सिंह वर्ष 2021 में लालकुआं थाने से डकैती के मामले में जेल गए थे। पूछताछ में उसने बताया कि मुखानी में कुमाऊं जवेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग के बाद आकाश दीप सिंह ने उन्हें बरा में एक वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। फरार तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
