Haldwani News: भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने बीमारी से तंग आकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मनोज गुप्ता पुत्र फकीर चंद्र गुप्ता पंचेश्वर मंदिर के पीछे आवास विकास इलैक्ट्रीशियन का काम करता था वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था।
बीमारी से तंग आकर उसने जीवन लीला समाप्त करने की ठान ली बताया जा रहा है कि युवक के घर में उसकी मां के अलावा दूसरा कोई नहीं था। शुक्रवार को घर के अंदर उसने ब्लेड से हाथ की नस काट ली अत्यधिक रक्तश्राव होने से उसकी मौत हो गई काफी देर बाद उसकी माता की नजर उस पर पड़ी तो वह मृत हालत में पड़ा था सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी व भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था उसका भाई पूणे में कार्यरत है पुलिस ने बताया कि मृतक की मां पदमा देवी उस के साथ रहती है मृतक का विवाह नहीं हुआ था उसका कहना है कि मृतक के भाई को सूचना दे दी गई है पुलिस ने बताया कि मृतक शुगर की बीमारी से पीड़ित था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
