देहरादून- लोकपर्वों को मनाने का अपना अलग आनंद है और पहाड़ की संस्कृति में रचा-बसा इगास तो हमेशा से देवभूमि में मनाया जाता रहा है। अलबत्ता, इस बार इगास और बूढ़ी दीपावली को लेकर पूरे राज्य में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिली।
दरअसल, इगास का त्योहार सामान्य रूप से प्रत्येक वर्ष ही पर्वतीय जिलों में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान के बाद न केवल इस त्योहार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है बल्कि देहरादून जहां कम संख्या में लोग इगास मनाते थे वहां भी इस बार इगास को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। देहरादून में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से इगास मनाया गया तो लोगों ने अपने घरों में दीवाली की तरह ही दीयों की रोशनी की और पारंपरिक दाल की पकौड़ी आदि व्यंजन बनाए। दीगर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार इगास पर पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी थी। यह भी एक अहम वजह रही कि बड़ी संख्या में लोगों में इस लोक पर्व को लेकर उत्साह बना रहा। यहां तक कि सीएम के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव में खास इगास मनाने के लिए पहुँचे हैं। वहीं, दीवाली की तरह ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यक्तिगत लोगों ने उपहार की तर्ज पर एक दूसरे को समौन भेंट की। मुख्यमंत्री की ही मुहिम का नतीजा रहा कि आज देशभर से प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं मिल रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 

