देहरादून- मौसम विभाग ने अगले 8 नवंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य में 2 दिनों तक बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आगामी छह नवंबर से 7 नवंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात तथा बर्फबारी होने की संभावना है।
तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने कहा है कि 7 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात बर्फबारी होने की संभावना है। तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की हल्की बर्फबारी की संभावना व्यक्त करते हुए 8 नवंबर को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में हिमपात होने से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
