- पेपर देने स्कूल जा रहे छात्र पर गुलदार ने किया हमला
- जखोली क्षेत्र के महरगांव का मामला, कक्षा नौ में पढ़ता है कार्तिक
तिलवाड़ा। जखोली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरगांव में स्कूल जा रहे एक छात्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। अन्य ग्रामीण ने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से छात्र को सीएचसी जखोली पहुंचाया।
मंगलवार को महर गांव (लस्या) निवासी कार्तिक सिंह (15) पुत्र किशन सिंह बुटोला पेपर देने के लिए सुबह गांव के पैदल रास्ते से अकेले ही स्कूल जा रहा था। तभी
- अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार भागा, छात्र घायल
गांव के समीप लामर पुल पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुछ दूरी से गुजर रहे गंभीर बुटोला ने शोर मचाया तो गुलदार कार्तिक को छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले में
कार्तिक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया। कार्तिक राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम में कक्षा 9वीं में पढ़ता है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता भूपेंद्र भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत उदय सिंह ने बताया कि घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन को सूचना दी और क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम की मांग की।
इधर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर किशोर चंद्र नैनवाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। गांव में रात्रि गश्त की जा रही है। दूसरी ओर सिलगढ़ पट्टी के सिरसोलिया में गुलदार ने एक बछड़ा व पालतू कुत्ते को मार डाला। इसके अलावा क्षेत्र के टाट, जखनोली, जैली कंडाली सहित अन्य गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत 
