देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्रतिबंधित रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना प्रेमनगर के ओखला आमवाला बीद्यौली इलाके की है। घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की शाम मोहिनी क्षेत्री अपनी भाभी के साथ दुकान से घर लौट रही थीं। तभी अचानक रास्ते में बिना पट्टे के घूम रहे रॉटविलर ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्ते के मालिक की मौजूदगी भी मौके पर नहीं थी। हमले में महिला के सिर और हाथ पर गहरी चोटें आईं। मोहिनी की चीख सुनकर उनकी भाभी ने गांव वालों को बुलाया, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस सक्रिय हुई। महिला की तहरीर पर कुत्ते के मालिक धूम सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। अगस्त माह में भी राजपुर रोड पर रॉटविलर के हमले में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी हैं। तब नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों के मालिकों पर कड़ी निगरानी और भारी जुर्माना लगाने की संस्तुति की थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक रॉटविलर को आक्रामक और इंसानों के लिए खतरनाक नस्ल माना जाता है। कई राज्यों में इस पर प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है। बावजूद इसके, देहरादून में इन कुत्तों को पालने का चलन जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
