उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक : बेरोजगार संघ का बड़ा दावा, बॉबी पंवार हिरासत में।
देहरादून/हरिद्वार:-उत्तराखंड में बेरोजगारी और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पर पेपर लीक का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह दावा राज्य के बेरोजगार संघ की ओर से किया गया है, जिसने परीक्षा की निष्पक्षता पर सीधे तौर पर सवाल उठाए हैं।

बेरोजगार संघ के अनुसार, परीक्षा के दौरान ही लगभग 11:30 बजे उनके पास प्रश्न पत्र पहुंच गया था, जो परीक्षा की समयसीमा से पहले ही पेपर के लीक होने की ओर इशारा करता है। संघ ने यह भी बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जब प्रश्न पत्र का मिलान किया गया,तो पाया गया कि प्रश्नों का पूरा सेट पहले से बाहर मौजूद था। यह दावा न सिर्फ परीक्षा प्रणाली पर, बल्कि आयोग की विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल बनकर उभरा है।
बॉबी पंवार को हिरासत में लिया गया![]()
इस मामले के खुलासे के बाद बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें भेल सेक्टर-4 स्थित सीआईयू ऑफिस ले जाया गया, जहां पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट (CIU) की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
आयोग की साख पर फिर सवाल![]()
UKSSSC की परीक्षाएं पहले भी पेपर लीक जैसे विवादों में घिर चुकी हैं। बीते वर्षों में आयोग की कई परीक्षाओं पर इसी प्रकार के आरोप लगे हैं, जिसके कारण आयोग की साख पहले से ही संदेह के घेरे में रही है। इस बार भी बेरोजगार संघ के दावे ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
