पिथौरागढ़: सीमांत जिला मुनस्यारी के मदकोट क्षेत्र में शनिवार को ततैयों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 55 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र गंगा सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बहादुर सिंह सिलाई का काम करते थे और रोजाना गांव से दुकान तक पैदल आवाजाही करते थे। शनिवार को भी वह घर से दुकान के लिए निकले थे, तभी रास्ते में ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल मदकोट अस्पताल ले गए, जहां से हालत बिगड़ने पर मुनस्यारी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर शाम जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इससे पहले भी जिले में ततैयों के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते सप्ताह ऐंचोली क्षेत्र में घास काटने गई 26 वर्षीय महिला हेमा देवी पर ततैयों ने हमला किया था, जिससे उनके सिर और हाथ में सूजन आ गई। हालांकि, जिला अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत ठीक हो गई।
वहीं पिछले वर्ष नवंबर में मूनाकोट विकासखंड के मल्ली भटेड़ी गांव में घास काटने गई एक महिला की ततैयों के हमले में मौत हो गई थी। आंकड़ों के मुताबिक बीते एक साल में जिलेभर में ततैयों के हमलों में दर्जनभर लोग घायल हुए हैं..जबकि 4 लोगों की जान जा चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों और गांव के आसपास ततैयों के बढ़ते हमले अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 