देवप्रयाग(टिहरी): देवप्रयाग के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मूर्ति के समीप पानी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ ट्रक एलएनटी कंपनी का था…जो रेलवे निर्माण कार्य में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर भरा था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। शिव मूर्ति के पास अचानक वाहन से चालक का नियंत्रण छूट गया और वह खाई में जा समाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से चालक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान गगन सिंह (30) पुत्र भाग सिंह, निवासी बडियार भर गांव, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
