ANTF ने तस्करों पर कसा शिकंजा, चरस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी सफलता, महिला की आड़ में चल रहा था तस्करी का धंधा
देहरादून। नशे के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में 2 किलो 100 ग्राम चरस के साथ एक महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। ये तस्कर उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र से चरस लाकर देहरादून में स्थानीय पैडलरों को सप्लाई करते थे। महिला का इस्तेमाल पुलिस चेकिंग से बचने के लिए किया जा रहा था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि देहरादून में उत्तर प्रदेश के तस्करों द्वारा बड़ी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी और छानबीन शुरू की। आज गुरुवार को सेलाकुई के रामपुर पुल पर जाल बिछाकर इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में यूनुस पुत्र इद्दू निवासी धामपुर, बिजनौर और माहेश्वरी उर्फ मेघा निवासी नंदप्रयाग, चमोली शामिल हैं। यूनुस मुख्य तस्कर है, जो महिला को पुलिस की नजरों से बचने के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल करता था। पूछताछ में पता चला कि ये तस्कर पुरोला से चरस लाकर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। तस्करों ने कबूल किया है कि उन्होंने कई बार महिला की आड़ में पुरोला से ड्रग्स लाकर यहां के पैडलरों को बेची है। उनकी गिरफ्तारी से जुड़े अन्य स्थानीय ड्रग पैडलरों के खिलाफ भी एएनटीएफ जल्द कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की यह कार्रवाई उत्तराखंड में नशा तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक और कदम है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की तस्करी की जानकारी तुरंत एसटीएफ या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
