देहरादून- उत्तराखंड में अतिवृष्टि के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। कल पिथौरागढ़ में सडक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आज फिर राजधानी के विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया।
आज गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून जिले के चकराता स्थित त्यूनी क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा गुरुवार को तड़के बानपुर रोड पर हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक उत्तराखंड व हिमाचल बार्डर पर स्थित पंद्राणू से देवघार खत बानपुर गांव जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में पलट गई।
हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर रोहडू हिमाचल रेफर किया गया है। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य कर रही है। सूचना के तुरंत बाद प्रभारी तहसीलदार त्यूणी जितेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष संदीप पंवार व राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा मयफोर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन ने हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान संजय (50 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बानपुर तहसील त्यूणी देहरादून, बबली देवी (45 वर्ष) पत्नी संजय, निखिल (14 वर्ष) पुत्र संजय, जगदीश (29 वर्ष) पुत्र दुलाराम सभी निवासीगण बानपुर-त्यूणी और अमित (28 वर्ष) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंदला चिडगांव हिमाचल के रूप में हुई है। जबकि गंभीर घायल किशोरी आंचल पुत्री संजय निवासी बानपुर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कार हादसे में पति-पत्नी, पुत्र, भतीजा व साले की मौत हो गई। पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाए। बताया जा रहा है दंपती समेत परिवार के अन्य लोग भतीजे की अल्टो कार से बानपुर गांव के पास सेब के बगीचे में घास काटने जा रहे थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
