बागेश्वर- साहसिक यात्रा पर गए 4 पर्यटकों की मौत दो लापता, 2 टीम रवाना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर- सुन्दरढूंगा की साहसिक यात्रा पर गए पर्यटकों के एक दल के 4 सदस्यों की मौत हो गई । दल में शामिल 2 साथी लापता बताए जा रहे हैं। उन्हें खोजने के हेलीकाप्टर अभियान चलाया जाएगा। पिण्डारी ग्लेशियर गए 34 पर्यटक द्वाली में सुरक्षित हैं। उन्हें भी आज रेस्क्यू किया जाएगा।कपकोट के एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सुन्दरढूंगा वेली की तरफ भी एसडीआरएफ की टीम रवाना कर दी गई है। मेडिकल टीम भी भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि द्वाली में 8 विदेशी और 10 देशी समेत 34 लोग फंसे हुए हैं। जबकि 20 लोग कफनी ग्लेशियर की तरफ हैं। सुन्दरढूंगा से लौटे नेपाली सुरेंद्र पुत्र हरक सिंह ने बताया कि 4 पर्यटकों की मौत हो गई है। 2 लापता हैं और एक घायल समेत 4 लोग खाती गांव वापस लौट आए हैं।

बागेश्वर – पिंडारी, सुन्दरढूंगा एवं कफनी ग्लेशियर सरमूल में अतिवृष्टि के कारण पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर पड़ने वाले गांव द्वाली में 18 पर्यटक, 06विदेशी, 10 ग्राम वासी सहित 34 व्यक्ति फंसे होने तथा कफनी ग्लेशियर ट्रेक में 20 ग्राम वासी एवं सुन्दरढूंगा ग्लेशियर ट्रेक में कुल 6 पर्यटक जिसमें (04 हताहत व 02 गुमशुदा ) होने की सूचना पर फंसे पर्यटकों की वस्तु स्थिति से अवगत होने के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में तहसील कपकोट से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के कार्मिको की 02 टीमें कल यानी 20 अक्टूबर 2021 को ही रवाना की गई है। आज जिलाधिकारी विनीत कुमार की उपस्थिति में दो और अन्य टीमों को ब्रीफ़ कर तहसील कपकोट से रवाना किया गया तथा देहरादून से एनडीआरएफ की 2 टीमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु लगाई जा रही है। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें