लालकुआं। दोस्त के साथ लालकुआं से हल्द्वानी की ओर को जा रहे बिंदुखत्ता निवासी बहन के घर आये धारचूला के युवक की स्कूटी में हल्दूचौड़ में सांड ने टक्कर मार दी, परिणाम स्वरूप सांड के सींग युवक के सीने के आर पार हो गए, सींग के आर पार हो जाने के चलते युवक को तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। साथ ही उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है।
पता चला है कि मृतक युवक योगेश पुत्र जगत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी धारचूला जो कि वर्तमान में अपनी बहन के घर इंद्रानगर प्रथम बिंदुखता आया हुआ था उसके साथ में बैठा घायल युवक पुष्कर सिंह पुत्र जमन सिंह भी योगेश की बहन के पड़ोस में ही रहता है दोनों युवक स्कूटी द्वारा देर शाम लगभग 9:30 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रहे थे, जैसे ही वह हल्दूचौड़ भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे थे कि सड़क के बीचों-बीच खड़े सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी, और सांड के दोनों सींग योगेश के सीने में जा घुसे, जिसे प्रत्यक्षदर्शी आनन फानन में निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए परंतु उसे बचाया नहीं जा सका, योगेश की मौत से उसकी बहन एवं उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विदित रहे कि आवारा पशुओं को लेकर कल ही जिलाधिकारी नैनीताल ने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक करते हुए पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ करवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओं को रखने के लिए गौशाला निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं, परंतु दूसरी ओर सड़क में घूम रहे आवारा पशुओं कि हमले से से क्षेत्र में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, आज एक आवारा पशु ने घर के एक और चिराग की जान ले ली।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
