हल्द्वानी- रुद्रपुर मार्ग से हल्द्वानी आने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना है। लालकुआं- रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट के मध्य ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते वाहनो को पंतनगर होते हुए हल्द्वानी आना पड़ेगा। भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। बारिश के रूकने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है।
गुरुवार 21 अक्टूबर रात 8 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक हल्द्वानी मार्ग बंद रहेगा। रेल फाटक बंद होने की वजह से वाहनों को वाया लालकुआं संचालित किया जाएगा। रोडवेज की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। हल्द्वानी मार्ग पर संचालित होने वाली बसें वाया लालकुआं फूलबाग होकर हल्द्वानी पहुंचेंगी। रोडवेज ने दिल्ली व अन्य स्थानों से आने वाली बसों के किराया में भी बदलाव किया है।

दिल्ली से हल्द्वानी का किराया प्रति यात्री 385 रुपए
रुद्रपुर-लालकुआं प्रति व्यक्ति किराया 35 रुपए
रुद्रपुर से हल्द्वानी प्रति व्यक्ति किराया 25 रुपए
रुद्रपुर से फूलबाग प्रति व्यक्ति किराया 25 रुपए



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “रुद्रपुर-रामपुर रोड- हल्द्वानी रुट रहेगा बंद, वाया पंतनगर और लालकुआं से चलेगा रुट, रोडवेज ने बढ़ाया किराया”
Comments are closed.



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 

रुद्रपुर से हल्द्वानी 60 रुपये