एक अफसर ऐसा भी:::
गैरसैंण(भराड़ीसैण) के विधानसभा भवन परिसर में आज मिलेट(अन्न) भोज रखा गया था। इस भोज में मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों के लिए अलग-अलग स्थान आरक्षित किए गए थे लेकिन इन सबके बीच एक अफसर ऐसा भी था जो सामान्य जनों के लिए लगे स्टॉल पर पहुँच सामान्य जन की भांति प्लेट लेकर भोजन लेने के लिए भीड़ के झटकों के बीच जद्दोजहद करते दिखे।
इस दौरान जिन लोगों ने उन्हें पहचाना उन्होंने उन्हें टेबल पर बैठने और खाना परोसने की गुजारिश भी की लेकिन अपने खुशमिजाज और मनमौजी स्वभाव के मुताबिक वे पहाड़ी व्यंजनों को एक-एक कर प्लेट में रखते रहे और भरपूर आनंद के साथ तमाम व्यंजनों का स्वाद लिया।
जिनकी बात कर रहे हैं उन्हें अलग से किसी परिचय की जरूरत नहीं। तस्वीर में दिख रहे आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी अपनी सहजता और सरलता के चलते आमजन के दिलों में विशेष स्थान बनाए हैं। इसी विधानसभा परिसर में सत्र के दौरान एक वाक्या ऐसा भी हुआ जब दर्शक दीर्घा में श्री तिवारी को बैठने के लिए कुर्सी नहीं दिखी तो वे सीढ़ियों पर बैठकर ही सदन की कार्यवाही देखने लगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
