उत्तराखंड: यहां एक साथ 6 गाड़िया टकराई, एक की मौत कई घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून में हुआ एक और भीषण सड़क हादसा,यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं

जानकारी के अनुसार आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग रूटीन चेकिंग कर रहा था, चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मियों व PRD जवान ने एक यूटिलिटी को रुकने का इशारा कर डाला, इशारा देख यूटिलिटी वाहन ने ब्रेक लगाये, जिसके बाद स पीछे आ रहे एक से 2 वाहन आपस मे टकरा गए। इतने में इन सभी के पीछे से आ रहे बड़े कंटेनर वाहन ने सभी को रौंद दिया।


जिसमे यूटिलिटी ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व 2 सेल्स टैक्स कर्मी व 1 PRD जवान व एक अन्य काफी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्स टैक्स कर्मियों ने अचानक सड़क पर आकर गाड़ियां रोकने की कोशिश करी थी, कारण से यह घटनाक्रम हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें